CBSE 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी

इंटरेनट डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से हॉल टिकट का लिंक आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया गया है।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की शुरुआत 17 फरवरी 2026 से होगी। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें।

नियमित छात्रों के लिए सीबीएसई एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?
सीबीएसई के निर्देशों के अनुसार, नियमित छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूल द्वारा डाउनलोड किए जाएंगे।
यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करेंगे
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर
प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर
छात्रों को वितरित करेंगे

pc- www.jhs.ac.in