Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि कल से होंगे शुरू, जाने घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, बन रहा ये शुभ योग

इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है। ये दिन शक्ति की आराधना और आध्यात्मिक साधना के लिए सर्वाेत्तम समय माना गया है। वैसे चैत्र और शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। दो गुप्त नवरात्र होते है। इसी दिन नव संवत्सर, गुड़ी पड़वा, गौतम जयंती भी मनाई जाती है। वैसे आपको बता दें कि चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से छह अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस बार नवरात्र के दिनों में पांच विशेष योग बन रहे है और माता की सवारी हाथी पर होने के चलते सुख समृद्धि से पूर्ण होगी। 

जाने तिथि के बारे में 
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 30 मार्च दोपहर 12.49 बजे तक रहेगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा जो शाम 4.34 बजे से 1 अप्रैल 6.13 बजे तक रहेगा। शुक्ल पक्ष प्रतिपदा रविवार को अग्निवास पृथ्वी पर होता है इसलिए यज्ञ के लिए अतिशुभ है।

जाने कब होगी घट स्थापना
ज्योतिषाचार्यो की माने तो प्रथम नवरात्र पर सुबह 3.58 से 5.31 बजे तक पहला शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद 5.31 से 6.58 तक का समय शुभ है। घट स्थापना के लिए तीसरा उत्तम समय 8.35 से 10. 32 बजे तक रहेगा। इसके बाद चौथा और अंतिम शुभ मुहूर्त दिन में 10.32 से लेकर 12.46 बजे तक रहेगा।

pc- ndtv.in

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [amar ujala]