USA: ट्रंप ने कहा, हमें होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट कर देना चाहिए
- byShiv
- 03 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलने का सुझाव दिया। ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि अब जबकि यह अमेरिका के नियंत्रण में है, तो क्या हमें होर्मुज स्ट्रेट का नाम बदलकर ट्रंप स्ट्रेट कर देना चाहिए??? आगे उन्होंने लिखा कि अमेरिका की तरह यह भी पहले से कहीं ज्यादा हॉट होगा!
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह सुझाव ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच आया है। फरवरी 2026 से जारी इस संघर्ष में ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि अमेरिका के पास होर्मुज पर लगभग पूर्ण नियंत्रण है। वहीं, वाइट हाउस के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने जलमार्ग से ईरानी माइन साफ कर दिए हैं और सैकड़ों व्यापारिक जहाजों को सुरक्षित गुजरने में मदद की है।
हालांकि ईरान इन दावों से इनकार करता है और कहता है कि जलमार्ग अभी भी उसके प्रभाव में है। बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज से तेल और गैस की आवाजाही काफी कम हो गई है। युद्ध से पहले दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का करीब 20 से 25 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता था।
pc- aaj tak






