Congress: शुद्धिकरण विवाद पर खरगे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र, हैरानी की बात है कि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा के सदन के नेता जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। उन्होंने हाल ही में हुए शुद्धिकरण विवाद पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। खरगे ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा के सदन के नेता जेपी नड्डा को लिखे पत्र में कहा, शुद्धिकरण का मुद्दा मेरे या कांग्रेस अध्यक्ष के पद से कहीं ऊपर है, यह करोड़ों लोगों की भावनाओं से गहराई से जुड़ा है। खरगे ने नड्डा से कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को निर्देश दें कि हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

नड्डा को लिखे पत्र में खरगे ने कहा, आपको याद होगा कि दिनांक 13 अगस्त 2026 को राज्यसभा में बहुत दुख और पीड़ा के साथ मैने हल्द्वानी में हुई मेरी 8 अगस्त 2026 की जनसभा के बाद छुआछूत जनित शुद्धीकरण का मुद्दा उठाया था।

pc- aaj tak