chaitra navratri 2026: नवरात्रि के दौरान नहीं करने चाहिए आपको ये काम, मां दुर्गा के साथ साथ लक्ष्मी जी भी हो जाएगी नाराज
- byShiv
- 20 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू हो चुका है आज दूसरा नवरात्रा हैं और इस दौरान व्रत व पूजा के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। इन नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर आप नियमों का पालन नहीं करते हैं तो मां दुर्गा नाराज हो जाती हैं और पूरा फल भी नहीं मिलता है। वहीं कुछ गलतियां तो व्रत ही तोड़ देती हैं, इतना ही नहीं नवरात्रि के दौरान वर्जित बताए गए काम करने से धन की देवी लक्ष्मी भी नाराज हा जाती है।
नवरात्रि में क्या न करें
मां दुर्गा प्रसन्न हों इसके लिए नवरात्र के दौरान कुछ काम करने से आपको बचना ही चाहिए।
नाखून और बाल काटना - नवरात्र के दौरान कभी भी बाल न काटें, नाखून न काटें और न ही दाढ़ी-मूंछ बनवाएं। ऐसा करना अपवत्रिता लाता है, घर में झगड़े-कलह होते हैं और आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं, मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं।
नमक खाना - जो लोग नवरात्र व्रत रख रहे हैं वे सामान्य नमक न खाएं, केवल सेंधे नमक का ही सेवन करें।
मसाले- नवरात्र व्रत में केवल सात्विक चीजों और फलाहार का ही सेवन करना चाहिए, इसलिए नवरात्र में लाल मिर्च और मसालों का सेवन वर्जित है, किसी भी तरह के गरम मसाले का उपयोग न करें.।
टमाटर और बाकी सब्जियां - नवरात्र व्रत में केवल आलू, ककड़ी, शकरकंद जैसी चीजें ही खा सकते हैं. टमाटर, बैंगन, लौकी आदि सब्जियों का सेवन वर्जित है।
गुस्सा करना- नवरात्र का समय तन और मन की शुद्धि का समय है, इस दौरान गुस्सा करना, गाली देना, किसी को अपशब्द कहना व्रत तोड़ देता है, इस दौरान खुद पर संयम रखें और शांत रहकर मां दुर्गा की आराधना करें।
pc- jansatta





