Chardham Yatra 2025: आज से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा, 2 मई को खुलेंगे केदारनाथा के कपाट, 4 मई को बद्रीनाथ धाम में होंगे दर्शन
- byShiv
- 30 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज से चारधाम यात्रा की शुरुआत हो रही है। अगले 6 महीने तीर्थयात्री यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। दरअसल, चारधाम यात्रा दुनिया की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है। केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं और यह भगवान शिव को समर्पित हैं बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। गंगोत्री धाम माता गंगा और यमुनोत्री माता यमुना को समर्पित हैं।
आज खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट
अक्षय तृतीया के इस शुभ दिन पर आज गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे और यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर खुलेंगे। वहीं, केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए 2 मई 2025, शुक्रवार को सुबह 7 बजे तक खुलेंगे। इसके अलावा, बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025, रविवार के दिन खुलेंगे।
चारधाम यात्रा में सुरक्षा के खास प्रबंध
इस बार चारधाम यात्रा में सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए है। इस यात्रा मार्ग में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा रूट को 2 सुपर जोन, 7 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया है।
pc- Mint