Chardham Yatra 2026: जाने कब से शुरू होने जा रही हैं चार धाम यात्रा, पढ़ ले पूरी डिटेल
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। चार धाम यात्रा फिर से शुरू होने वाली है। हालांकि अभी समय लगेगा लेकिन तैयारियां शुरू हो चुकी है। हर साल हजारों लोग सिर्फ एक छोटी सी जानकारी की कमी के कारण परेशानी में फंस जाते हैं। कहीं एंट्री रुक जाती है, तो कहीं रजिस्ट्रेशन अधूरा रह जाता है. अगर आप भी 2026 में चारधाम यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो कपाट खुलने से लेकर प्रवेश तक की यह पूरी जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है।
कब खुलेंगे चारधाम के कपाट?
चारधाम के कपाट हर साल अक्षय तृतीया के आसपास खोले जाते हैं, 2026 में अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है और इसी दिन यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने की तैयारी है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 से खोले जाने की घोषणा की गई है। केदारनाथ धाम के कपाट की तिथि परंपरा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन घोषित की जाती है। यात्रा से पहले आधिकारिक घोषणा की पुष्टि करना जरूरी माना जाता है।
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन क्यों जरूरी?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उत्तराखंड सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। बिना पंजीकरण के किसी भी धाम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है। यह व्यवस्था यात्रियों की संख्या, मौसम की स्थिति और आपात सेवाओं को बेहतर तरीके से संभालने के लिए की गई है।
pc- dreamgohimalayas.in





