Chhaava: विक्की कौशल कीे छावा की टल सकती हैं रिलीज डेट, ये बड़ा कारण आया सामने
- byShiv
- 27 Jan, 2025

इंटरनेट डेस्क। विक्की कौशल, अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना स्टारर छावा की रिलीज डेट टल सकती है। जानकारी के अनुसार यह फिल्म 14 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। कुछ दिन पहले ही इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इस मूवी पर विवाद छा गया गया है।
खबरों की माने तो महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने गुजारिश की है कि फिल्म को रिलीज से पहले एक्सपर्ट्स को दिखाया जाए। उसके बाद ही थिएटर्स में उतारा जाए। लक्ष्मण उतेकर की डायरेक्टेड फिल्म छावा एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जो मराठा योद्धा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन और शासनकाल को दिखाती है।
वहीं मंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर संभाजी महाराज की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के प्रयास की तारीफ की है। लेकिन इस बात पर भी जोर दिया कि मराठा राजा के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने के लिए ज्यादा सावधानी बरती जानी चाहिए।
pc- moneycontrol.com