Chhattisgarh: सरकारी स्कूल में एक ही कक्षा के 35 बच्चों ने काट ली अपनी कलाई, खौफनाक मामला आया सामने

इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक खौफनाक घटना सामने आई है और इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां एक सरकारी स्कूल के 35 छात्रों ने एक-दूसरे को देखकर अपनी कलाइयां जख्मी कर लीं। यह जानकारी तब सामने आई जब परिजनों ने बच्चों के हाथों पर चोट के निशान देखे। जांच में पता चला कि यह मामला करीब 20 दिन पुराना है।

क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  बच्चों के घाव अब भर रहे हैं। फिलहाल सभी छात्र सुरक्षित हैं। उनकी काउंसलिंग कराई गई है। शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया है। इस मामले में जांच अधिकारियों ने बताया कि धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड में स्थित दहदहा गांव के एक सरकारी माध्यमिक स्कूल के 35 छात्रों ने किसी धारदार चीज से अपनी कलाई पर चोट पहुंचा ली। जिला प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्या कह रहा प्रशासन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कुरूद क्षेत्र के तहसीलदार सूरज बंछोर ने बताया कि इस स्कूल के विद्यार्थियों के परिजनों ने 13 फरवरी को अपने बच्चों की कलाई पर कटने के निशान देखे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। बाद में जब स्कूल प्रबंधन ने मामले की जांच की तो पता चला कि 35 छात्रों ने अपनी कलाई को किसी धारदार चीज से जख्मी किया है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी गई। जांच में यह बात सामने आई है कि करीब एक महीने पहले छात्रों ने अपनी कलाई काट ली थी। अब छात्रों की कलाई पर केवल चोट के निशान बचे हैं और उनके घाव पूरी तरह भर चुके हैं। बच्चों से बात करने से लग रहा है कि उन्होंने एक दूसरे को देखकर इस तरह का कदम उठाया है।

pc- themanthanschool.co.in