Chhattisgarh: महिला प्रिंसिपल के साथ थानेदार जी मना रहे थे रंगरलियां, तभी पति ने पहुंच बना लिया वीडियो, फिर कंबल ओढ़ाकर किया....
- byShiv
- 13 Jun, 2025

इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ में एक बड़ा मामला सामने आया हैं, इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां पुलिस सब इंस्पेक्टर एक महिला प्रिंसिपल के साथ बंद कमरे में रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया है। इसे किसी और ने नहीं बल्कि प्रिंसिपल के पति ने ही एक्पोज किया। इसकी सूचना पर पुलिस भी पहुंची और देर रात तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आखिरकार पुलिस की टीम ने लाइटें बंद कर कंबल ओढ़ाकर थाना प्रभारी को बाहर निकाला।
पति ने ही पकड़ा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अंबिकापुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के सरकारी निवास में पुलिस उपनिरीक्षक और एक कॉलेज की प्राचार्य के बीच अवैध संबंध का मामला सामने आया है। ऐसा आरोप महिला के पति ने लगाते हुए इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है, महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी और अम्बिकापुर के मणिपुर थाना प्रभारी 10 जून की रात को अनैतिक संबंध बना रहे थे। ये लोग तक पकड़े गए जब प्राचार्य का पति अचानक रायपुर से अम्बिकापुर में अपनी पत्नी के निवास पर पहुंच गया।
पति के उड गए होश
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दोनों को इस हालत में देख पति के होश उड़ गए। उसने घर पर बाहर से ताला लगा दिया, उन्होंने इस पूरे घटना का वीडियो खुद बनाया है। इस घटना की जानकारी नंदकुमार सोनी ने खुद ही गांधी नगर थाना पुलिस को दी, जिसके बाद अम्बिकापुर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। बहरहाल देर रात हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद महिला प्राचार्य के पति ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत गांधी नगर थाना में दर्ज कराई है।
pc-mpcg.ndtv.in