China: अमेरिका से दोस्ती पाकिस्तान को पड़ने लगी भारी, चीन दिखाने लगा आंख, इशाक डार के सामने उठाए कई मुद्दे

इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार इस समय बीजिंग में हैं। उन्होंने चीनी विदेश मंत्री वांग यी समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात की है। हालांकि उनको अपनी कोशिशों में पूरी कामयाबी मिलती नहीं दिख रही है। चीन ने अमेरिका की इस्लामाबाद में बढ़ती पैठ, सीपीईसी की धीमी रफ्तार और पाकिस्तान में चीनी निवेश और नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा डार के सामने उठाया है। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो चीन ने डार से दो-टूक कह दिया है कि पाकिस्तान इन सब मुद्दों पर किए गए अपने वादे से भाग नहीं सकता है। इस्लामाबाद को अपनी प्रतिबद्धता हर हाल में निभानी होगी।

चीन ने पाकिस्तान को चीन-पाकिस्तान के इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत लंबे समय से अटके वादों को पूरा करने का रिमाइंडर दिया है। चीन ने अपने कर्मियों की सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर में देरी और फ्लैगशिप बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव प्रोजेक्ट के 11 साल बाद भी ठोस नतीजों की कमी पर इशाक डार के सामने चिंता जताई है।

pc- nationalheraldindia.com