China–US: ट्रंप ने जिनपिंग से कहा, जब भी कोई मुश्किलें आईं, तो हमने मिलकर उन्हें सुलझाया

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बीजिंग में द्विपक्षीय बैठक हुई है। इस बैठक पर पूरी दुनिया का ध्यान हैं, दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ पुराने रिश्तों और भरोसे को याद करते हुए भविष्य में भी मजबूत साझेदारी की उम्मीद जताई। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैठक के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने शी जिनपिंग से कहा कि दोनों देशों का रिश्ता काफी पुराना और मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच किसी भी राष्ट्रपति स्तर पर इतना लंबा व्यक्तिगत संबंध पहले कभी नहीं रहा। ट्रंप ने कहा कि जब भी दोनों देशों के सामने कोई मुश्किल आई, तो उन्होंने आपसी बातचीत से उसे जल्दी सुलझा लिया। 

खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “आप और मैं एक-दूसरे को अब काफी लंबे समय से जानते हैं। असल में, हमारे दोनों देशों के बीच किसी भी राष्ट्रपति और राष्ट्रपति के बीच यह अब तक का सबसे लंबा रिश्ता है। मेरे लिए, यह एक सम्मान की बात है। हमारा रिश्ता बहुत ही शानदार रहा है। हमारी आपस में खूब बनी है। जब भी कोई मुश्किलें आईं, तो हमने मिलकर उन्हें सुलझाया। मैं आपको फोन करता था और आप मुझे फोन करते थे। जब भी हमें कोई समस्या हुई, हमने उसे बहुत जल्दी सुलझा लिया, हमारा भविष्य भी एक साथ बहुत ही शानदार होने वाला है।

pc- aaj tak