CJP: अभिजीत दीपके पुलिस गिरफ्त में, आज किया जाएगा कोर्ट में पेश, जा सकते हैं....

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा यात्रा पहले ही सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उन्हें आज स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया जाएगा। दीपके को शुक्रवार को कनॉट प्लेस में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले हिरासत में लिया गया था। 8 दिन में दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार कार्रवाई है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया गया था। 

इसी मामले में एआईएसए अध्यक्ष नेहा बोरा समेत करीब 150 लोगों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह करीब 5 बजे बोरा को रिहा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, उन्हें दिल्ली पुलिस एक्ट की धारा 65 के तहत हिरासत से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद छोड़ा गया।

उधर सीजेपी ने दावा किया कि अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने के कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी लोकेशन की जानकारी नहीं मिली। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे के मुताबिक, पुलिस ने संसद मार्ग थाने में दीपके के होने से इनकार किया और दूसरे थाने में पता करने को कहा। पार्टी का आरोप है कि दीपके के वकीलों को भी हिरासत की वजह नहीं बताई गई।

PC- NBT, etv bharat, frontline.thehindu.com