Weather Update: राजस्थान में आज भी बारिश के आसार, कल से थमेगा दौर, शुरू होगी गुलाबी सर्दी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज भी मौसम बदला हुआ रह सकता हैं, 17 अक्टूबर को इसका मिला जुला असर देखने को मिलेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और हनुमानगढ़ में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है।

क्या कह रहा मौसम विभाग 
मौसम विभाग की माने तो पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 18 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है। राजधानी जयपुर में 17 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।  यहां अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। जयपुर में बादल छाने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों के लिए जताई गई संभावना
17 अक्टूबर को चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, भरतपुर, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और हनुमानगढ़ में बारिश और आंधी की संभावना बताई गई है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आईएमडी के अनुसार जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।

pc-nai dunia