CJP: 5 सितंबर को होने वाला दिल्ली मार्च सीजेपी ने लिया वापस, सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने दिया आश्वासन
- byShiv
- 02 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी ने कोर्ट को बताया कि वे 5 सितंबर को होने वाले मार्च की अपनी घोषणा वापस ले रहे हैं। सीजेपी के प्रवक्ता ने कोर्ट में कहा कि यह फैसला केंद्र सरकार की तरफ से मिले सकारात्मक भरोसे और कोर्ट द्वारा पारित आदेश को देखते हुए लिया गया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कॉकरोच जनता पार्टी ने पहले 5 सितंबर को मार्च निकालने का ऐलान किया था। लेकिन मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान संगठन ने अपना रुख बदल दिया। सीजेपी के को कन्वीनर सौरव दास ने कोर्ट में कहा कि सरकार से मिले सकारात्मक आश्वासन, कोर्ट की न्यायिक गरिमा और आज पारित आदेश को ध्यान में रखते हुए संगठन ने मार्च का आह्वान वापस लेना उचित समझा है।
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने भी अपनी बात रखी, उन्होंने कहा कि विरोध करने वालों के मन में यह आशंका थी कि सरकार अपना वादा पूरा नहीं करेगी। इसी वजह से उन्होंने मार्च का ऐलान किया था।
PC- India today






