Commonwealth Games 2026: शर्मिला धनखड़ ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण पदक

इंटरनेट डेस्क। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का नाम लगातार उपर उठ रहा है। पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 मेडल जीते। शर्मिला धनखड़ ने पांचवें दिन इस कॉमनवेल्थ गेम्स को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।

शर्मिला धनखड़ ने महिलाओं की पैरा शॉट पुट (गोला फेंक) स्पर्धा में 9.81 मीटर दूर गोला फेंककर स्वर्ण पदक आने नाम किया। उन्होंने अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रचा है। इसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स पदक के लिए भारत का 20 साल लंबा इंतजार खत्म हो गया। 

शर्मिला पैरा एथलेटिक्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनने के साथ-साथ इन खेलों में पैरा एथलेटिक्स पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गई हैं। इस कॉमनवेल्थ गेम्स में इससे पहले भारत के लिए मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीता था।

pc- aaj tak