Commonwealth Games 2026: वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल, लगातार तिसरी बार किया ये कारनामा

इंटरनेट डेस्क। भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर से भारत का नाम रोशन कर दिया। उन्होंने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतकर अपनी हैट्रिक पूरी की। 

प्रतियोगिता की शुरुआत में ही उन्होंने सबसे अधिक 82 किग्रा वजन चुना, जिससे वे मुकाबला करने देर से मैदान में उतरीं। इस बीच नाइजीरिया और श्रीलंका की प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी असफल होकर बाहर हो गईं। इससे पहले मीरबाई चानू ने 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।

स्नैच राउंड में मीराबाई ने अपनी दूसरी कोशिश में 82 किग्रा और तीसरी कोशिश में 85 किग्रा वजन उठाकर लगातार दो बार नया रिकॉर्ड कायम किया और गोल्ड मेडल की रेस में सबसे आगे निकल गईं। इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्होंने 105 किग्रा वजन चुनने का फैसला किया। हालांकि वे अपनी पहली कोशिश में चूक गईं।

pc- jagran