IND vs NZ: ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट किया पास, न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकते हैं टीम में शामिल

इंटरनेट डेस्क। भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वह दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को पंत ने फिटनेस टेस्ट में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय पंत ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला अगस्त में खेला था। इसके बाद वह बाईं ओर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हो गए थे। पिछले महीने उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका चयन बीसीसीआई के सेंटर आफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करने पर निर्भर था।

पंत वहीं अपनी चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन कर रहे थे। गुरुवार को पंत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विमान के पंख की एक तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने कुछ इमोजी भी लगाए, जिससे संकेत मिला कि वह न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो चुके हैं। 

pc- ndtv india