Congress: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी को बता दिया आतंकवादी, बाद में देने लगे सफाई, मैंने ऐसा नहीं कुछ और कहा...

इटरनेट डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की एक बार फिर से जबान फिसल गई हैं और इस बार उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया हैं जो उनके खुद के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए मुसीबत बन सकता है। जी हां खरगे ने चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कह दिया। खबरों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मोदी आतंकवादी हैं और उनकी पार्टी बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करती है। 

बाद में देने लगे सफाई
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बयान के बाद में कांग्रेस के अध्यक्ष खड़गे सफाई देते नजर आए। उन्होंने कहा कि, मैंने आतंकवादी नहीं कहा, मैंने कहा कि वे आतंकित कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बाद में कहा कि वे यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे धमकाते हैं। उन्होंने कहा, मैं यह स्पष्ट करना चाहता था कि मोदी हमेशा धमकाते हैं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं।

क्या बोले गठबंधन पर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खड़गे ने भाजपा-एआईएडीएमके के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा, वे बीजेपी के साथ कैसे गठबंधन कर सकते हैं। मोदी आतंकवादी हैं, जो बराबरी के सिद्धांत में विश्वास नहीं करते हैं, उनकी पार्टी समता और न्याय में विश्वास नहीं करती है, और ये लोग उनके साथ शामिल हो रहे हैं। इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं, ये लोग अन्नादुरई, आम्बेडकर, करुणानिधि के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

pc- india tv hindi