Congress: राहुल गांधी के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल, पीएम मोदी के लिए किया अभद्र भाषा का प्रयोग
- byShiv
- 23 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने महोबा दौरे पर एक गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात की। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मुलाकात के बाद जब वह वापस जाने के लिए अपनी कार में सवार हो रहे थे, तभी अपने एक कार्यकर्ता से बातचीत के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बेहद अभद्र और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया। यह पूरी बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और गाली देते हुए अजय राय का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, अजय राय का कहना है कि ये वीडियो फेक और एडिटेड है।
भाजपा नेताओं ने साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वीडियो वायरल होते ही भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अजय राय और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि कुछ दिन पहले जब अजय राय अस्वस्थ थे, तब प्रधानमंत्री मोदी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी, लेकिन आज वह अमर्यादित भाषा इस्तेमाल करते कैमरे में कैद हुए। यही कांग्रेस का स्तर है, जो शिष्टाचार का जवाब अभद्रता से देती है।
अजाय राय ने क्या कहा
इस पूरे सियासी बवाल और वायरल वीडियो पर जब आज तक की टीम ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से बात की, तो उन्होंने अपनी सफाई पेश की। अजय राय ने बताया कि उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसे एआई की मदद से जेनरेट किया गया है।
pc- abp news





