Congress: प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन, मीडिया से बोली ये धार्मिक जगह, यहा राजनीति की बाते नहीं...
- byShiv
- 20 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और गौरव गोगोई में गुरुवार को गुवाहाटी में मां कामाख्य मंदिर में पूजा-अर्चना की। मां कामाख्या के दर्शन के बाद प्रियंका गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं माता का आशीर्वाद लेने के लिए आई हूं। क्योंकि कामाख्या देवी के साथ करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी है। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा।
मीडिया से भी की बात
खबरों की माने तो मीडिया की और से जब उनसे सवाल किया गया तो जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि यह धार्मिक स्थल है। यहां हमें राजनीतिक बात नहीं करनी चाहिए। गांधी ने कहा कि राजनीति से संबंधित सवाल कल सुबह जब भी मैं आप लोगों से मिलूंगी, तब दूंगी। बता दें, प्रियंका गांधी का यह दौरा ऐसे वक्त हुआ है, जब असम में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है और इसी साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं। असम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने 16 फरवरी को पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस पार्टी ने भूपेन बोरा को कुछ दिन पहले ही राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की बातचीत आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी थी।
पार्टी को लगा हैं झटका
भूपेन बोरा पिछले साल जून तक असम कांग्रेस के अध्यक्ष थे। उनके बाद गौरव गोगोई यह पद संभाल रहे हैं। भूपेन बोरा ने सोमवार सुबह कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उन्होंने कहा था कि यह मेरे आत्मसम्मान का सवाल है और मैंने पार्टी के काम करने के तरीके को लेकर अपनी चिंताओं के बारे में केंद्रीय नेतृत्व को भी बता दिया है। जब हमारी गाड़ी मजुली गई, अगर पार्टी यह फैसला ही नहीं कर पा रही कि कौन जाएगा और कौन नहीं जाएगा, तो ऐसे में पार्टी का भविष्य क्या होगा?
pc- jansatta





