Congress: राहुल गांधी का पीएम मोदी को विदेशी मदद का आरोप, भाजपा ने विपक्ष के नेता को बेहद घटिया धोखेबाज करार दिया
- byShiv
- 04 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वो विदेशी मदद के कारण सत्ता में आए और अभी भी पद पर बने हुए हैं। राहुल गांधी के इन आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। खबरों की माने तो बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केशवन ने राहुल गांधी को बेहद घटिया धोखेबाज करार दिया और उन पर पाखंड का आरोप लगाया।
राहुल गांधी बोल रहे झूठः भाजपा
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सी.आर. केशवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, राहुल गांधी इतने घटिया किस्म के धोखेबाज हैं कि उनके थर्ड क्लास झूठ हमेशा उन पर ही उल्टे पड़ते हैं और अंत में उन्हें शर्मिंदा होना पड़ता है। सी.आर. केशवन ने मार्च 2023 में यूके में दिए गए राहुल गांधी के बयान का जिक्र करते हुए आगे बताया, 2023 में, लोकसभा चुनाव से पहले लंदन में बोलते हुए, राहुल गांधी ने भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी दखल की गुहार लगाई थी और कहा था, यह सिर्फ भारत की लड़ाई नहीं है।
बीजेपी प्रवक्ता ने आगे लिखा, कांग्रेस ने इस आरोप का जवाब देने से क्यों कतराया है कि सोनिया गांधी एशिया-पैसिफिक में डेमोक्रेटिक लीडर्स के फोरम की सह-अध्यक्ष थीं? इस फोरम ने कश्मीर को एक स्वतंत्र राष्ट्र बनाने के विचार का समर्थन किया था और इसके जॉर्ज सोरोस के साथ करीबी संबंध हैं। बीजेपी नेता ने कांग्रेस की चुप्पी पर निशाना साधते हुए लिखा, राहुल गांधी और कांग्रेस ने हिंडनबर्ग और कॉर्नेलिया वोल जैसी संस्थाओं और व्यक्तियों के साथ अपने करीबी संबंधों पर रहस्यमयी चुप्पी क्यों साधे रखी है?
pc- aaj tak






