Congress: राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला, एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का नाम आना हैं शर्म की बात

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला बोला है। इसके एक दिन पूर्व पीएम मोदी ने कांग्रेस को नंगा बोल दिया था। एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को प्रधानमंत्री द्वारा शर्म की बात कहे जाने पर भड़के राहुल गांधी ने एप्स्टीन फाइल्स, अडानी और तमाम आरोप लेकर पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शर्म की बात तो यह केस और इन पर आपकी चुप्पी है। 

क्या बोले राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल ने कहा कि वह और कांग्रेस के बब्बर शेर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे, और लगातार देश की रक्षा करते रहेंगे। दरअसल, यह पूरा मामला एआई समिट से जुड़ा हुआ है, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन का भाजपा समेत कई विपक्षी पार्टियों ने भी विरोध किया था। हालांकि कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन किया गया है। उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रविवार को किए गए हमले का जवाब राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए दिया। 

राहुल गांधी ने साधा निशाना
खबरों की माने तो उन्होंने लिखा, “मोदी जी, आप शर्म की बात करते हो? शर्म की बात मैं आपको बताता हूं। एपस्टीन फाइल्स में आपका, आपके मंत्री और आपके मित्र का साथ में नाम आना, ऐसे घिनौने अपराधी के साथ आपका नाम जुड़ा होना, ये शर्म की बात है। आपने अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील की है, जिसमें आपने देश को बेच दिया, ये शर्म की बात है। हमारे देश का डेटा दे दिया। किसानों को खत्म कर दिया। टेक्सटाइल इंडस्ट्री बर्बाद कर दिया, ये शर्म की बात है।”गौरतलब है कि राहुल गांधी यहां पर एपस्टीन फाइल्स में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने का जिक्र कर रहे हैं। हालांकि, पुरी ने कहा है कि एपस्टीन के साथ उनके संबंध केवल काम के सिलसिले में थे।

pc- jagran,newsonair.gov.in,government.economictimes