Congress: राहुल गांधी ने संसद के बाहर दिखाई नरवणे की अप्रकाशित किताब, कहा- पीएम को सौपूंगा प्रति

इंटरनेट डेस्क। संसद में जारी बजट सत्र में लोकसभा के अंदर राहुल गांधी के भाषण पर दो दिनों से जोरदार हंगामा जारी है। राहुल गांधी ने सोमवार और मंगलवार को पूर्व आर्मी चीफ जनरल नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला देते चीन का मुद्दा उठाया था।  जिसको नियमों का हवाला देकर रोका जा रहा है। अब बुधवार को राहुल गांधी ने संसद के बाहर मीडिया के सामने उसी किताब को दिखाया, जिसका वो हवाला दे रहे हैं।

पीएम को किताब दूंगाः राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया से कहा, मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री आज लोकसभा में आने की हिम्मत करेंगे, क्योंकि अगर वे आए तो मैं उन्हें यह किताब सौंप दूंगा। अगर प्रधानमंत्री आते हैं, तो मैं स्वयं जाकर उन्हें यह किताब दूंगा ताकि वे इसे पढ़ सकें।

राहुल गांधी ने किताब को दिखाते हुए कहा, सरकार कह रही है कि किताब है ही नहीं। स्पीकर ने कहा कि किताब नहीं है। देश के हर युवा को देखना चाहिए कि किताब है। ये नरवणे जी की किताब है जिसमें उन्होंने पूरा लिखा है। मुख्य बात वही है जो पीएम ने कहा - जो उचित समझो वो करो। जब (पूर्व) आर्मी चीफ जनरल नरवणे ने राजनाथ सिंह जी को फोन किया और कहा कि चीनी टैंक कैलाश रेंज तक पहुंच गए हैं, तो हमें क्या करना चाहिए?

pc- m.rediff.com