Iran-US: होर्मुज की शर्तें पूरी होगी तभी करेंगे अमेरिका के साथ बात, ईरान की आसिम मुनीर को दो टूक

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध में ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत को लेकर सख्त रूख अपना लिया है। तेहरान ने मंगलवार को पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से साफ कहा कि उसकी मांगें पूरी होने तक वाशिंगटन से कोई बातचीत नहीं होगी।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरानी मीडिया की इस खबर से संकेत मिलता है कि पाकिस्तान की मध्यस्थता के बावजूद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक गतिरोध बना हुआ है। ईरानी समाचार माध्यम नूरन्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने तेहरान में मुनीर के साथ मुलाकात के दौरान मध्यस्थता के प्रयासों और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर चर्चा की।

ईरान के आधिकारिक बयान के अनुसार, मुनीर ने संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गलीबाफ से भी मुलाकात की। गलीबाफ ने कहा कि जब तक अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए ईरान की ओर से पिछले महीने रखी गई सात शर्तें पूरी नहीं करता, तब तक वह तेहरान का भरोसा नहीं जीत सकता।

pc- jagran