Congress: राहुल गांधी ने गुजरात में पीएम मोदी पर साधा निशाना, विकास के नाम पर छीन ली आदिवासियों की जमीने
- byShiv
- 24 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। गुजरात के वडोदरा में आदिवासी अधिकार संविधान सम्मेलन के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई आरोप लगाए। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी आदिवासियों के हितों की परवाह नहीं करते। राहुल गांधी ने आदिवासी शब्द का गहरा अर्थ समझाते हुए कहा कि अगर कोई 5000 साल पहले यहां आता, तो सारी जमीन आदिवासियों के नाम होती। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे आदिवासियों को हटाया गया और अब 21वीं सदी में उनके लिए नया शब्द सामने आया है।
क्या बोले राहुल गांधी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा आरएसएस और बीजेपी का शब्द है वनवासी, मतलब आप ओरिजिनल मालिक नहीं, ये देश आपका था पर ओरिजिनल मालिक कोई और था, अगर आप आदिवासी हो तो इस देश का आप पर कर्ज है, आपकी जमीन, जंगल आपसे छीना गया, लेकिन वनवासी मतलब आप कुछ नहीं।
साधा निशाना
खबरों की माने तो राहुल गांधी ने कहा, मोदीजी बिरसा मुंडा, अम्बेडकर, गांधीजी मूर्ति के आगे हाथ जोड़ते हैं लेकिन उन्होंने जो कहा उसकी रक्षा नहीं करते, जब आपको वनवासी कहकर जमीन छीनकर अडानी को देते हैं तो संविधान पर नहीं, बिरसा मुंडा पर आक्रमण है। अब तो आजकल फैशन बन चुका है, राहुल गांधी ने कहा कि जब भी विकास की बात आती है, सीधा आदिवासी की जमीन छीन लेते हैं।
pc- ndtv






