Congress: राहुल गांधी का बड़ा बयान, ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है वह भी जाएगा....

इंटरनेट डेस्क। गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को दिल्ली समेत कई शहरों में वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए। इस बीच कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता राहुल गांधी ने इन प्रदर्शनों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि हजारों युवा वोट चोरी के खिलाफ सड़कों पर हैं, उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक और बिना हिंसा के अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

क्या कहा राहुल गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की मांग साफ है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और लोकतंत्र बचाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी-शाह सरकार प्रदर्शन कर रहे लड़के-लड़कियों को सड़कों पर घसीट रही है और सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है।

साधा निशाना
उन्होंने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि बापू ने सच बोलने और शांति से लड़ने की सीख दी थी। राहुल गांधी ने कहा कि लाठी से भीड़ को रोका जा सकता है, लेकिन सवालों को नहीं रोका जा सकता, उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे और जिस सिस्टम ने उन्हें बैठाया है, वह भी जाएगा।

pc- aaj tak