Faridabad: 13 साल की लड़की के साथ 6 लड़कों ने किया गैंगरेप, उसके दोस्त के साथ में किया कुकर्म...दोनों ने डर के मारे....
- byShiv
- 03 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। ग्रेटर फरीदाबाद में एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां बीपीटीपी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक खंडहर बिल्डिंग में एक ऐसी घटना को अंजाम दिया गया जिससे दोनों बच्चे सहम गए। यहां 24 अगस्त को 8वीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंग रेप की घटना हुई, इतना हीं नहीं पीड़ित लड़की के साथ 16 साल का दोस्त भी था। आरोप है कि तीन युवकों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर उस लड़के के साथ में कुकर्म भी। बताया जा रहा हैं की दोनों इतने डर गए की एक महीने से ज्यादा समय तक उन्होंने घर वालों को कुछ नहीं बताया, अब जाकर घटना सामने आई है।
पुलिस क्या कह रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मामले में पुलिस पीड़िता के साथी दोस्त के साथ कुकर्म की घटना से इंकार कर रही है। वारदात के बाद दोनों बच्चों ने करीब एक महीने से भी ज्यादा समय से घटना के बारे में अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया। थाना बीपीटीपी पुलिस ने गुरुवार शाम तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दोस्त से मिलने गई थी छात्रा
इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी 24 अगस्त को ट्यूशन से निकलने के बाद अपने 16 वर्षीय दोस्त से मिलने गई थी। किशोरी का दोस्त 10वीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि इसी दौरान छह युवक दोनों का पीछा करने लगे। उनसे बचने के लिए दोनों नजदीक ही एक खंडहर बिल्डिंग में पहुंच गए। उनका पीछा कर रहे युवक भी वहां आ गए और उन्होंने दोनों को धमकाकर लड़की के साथ गैंगरेप किया। आरोप है कि इस दौरान साथी दोस्त के साथ भी कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया। दरिंदगी को अंजाम देने वाले लड़कों ने दोनों को धमकाया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
धमकियों के डर से एक महीना तक घर पर कुछ नहीं बताया
घटना के बाद दोनों बच्चे मानसिक रूप से परेशान रहने लगे, लेकिन डर के कारण दोनों ने अपने परिजनों को जानकारी नहीं दी। इस पर दो-तीन पहले लड़की की मां ने प्यार से बातचीत की तो उसने मां को रोते हुए पूरी घटना बताई।
pc- aaj tak






