Congress: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को लेकर शशि थरूर ने फिर से कह दी ऐसी बात की पार्टी नेताओं को लग सकती हैं...
- byShiv
- 21 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इंदौर में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर छात्रों और युवाओं के बीच दिखाई दे रहे उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा जोश किसी भी देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। थरूर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि यह ऐसा उत्साह है जो देशों को आगे ले जाता है। उन्होंने कहा कि यह ऐसी पीढ़ी है जो अपनी आवाज के साथ-साथ अपना नेतृत्व भी तलाश रही है।

युवाओं की आवाज पर दिया जोर
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शशि थरूर की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राहुल गांधी लगातार छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को अपने राजनीतिक कार्यक्रमों में उठा रहे हैं। ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत राहुल गांधी ने छात्रों के साथ संवाद किया और पेपर लीक, परीक्षा व्यवस्था तथा युवाओं से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बातचीत की है। थरूर ने इससे पहले भी कहा था कि राजनीतिक दलों को नई पीढ़ी की आवाज सुननी चाहिए।

पहले ‘छात्रों की गूंज’ पर की थी टिप्पणी
अगस्त में थरूर ने राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कहा था कि इसे छात्रों से वैसा समर्थन नहीं मिला, जैसा उस समय हुए कुछ दूसरे छात्र प्रदर्शनों को मिला था। उन्होंने सवाल उठाया था कि क्या स्थापित राजनीतिक दल युवाओं और खासकर जेन जी की सोच और मुद्दों को ठीक से समझ पा रहे हैं। इस बयान के बाद थरूर ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात को कांग्रेस या पार्टी नेतृत्व पर हमले के रूप में पेश किया गया।
pc-jagran, soulofhospitality.com, businesstoday.in






