Congress: ट्रंप के विवादित बयान पर थरूर की प्रतिक्रिया, मैं भारत सरकार में होता होता तो इसे इग्नोर कर देता

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस पोस्ट पर करारा जवाब दिया, जिसमें उन्होंने भारत और अन्य देशों को नरक बताया था। ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट जैसी मामूली बात पर भारत को इतना भड़कना नहीं चाहिए। यह हमारी कूटनीति के तरीके के अनुरूप नहीं है। अगर मैं भारत सरकार होता, तो मैं इसे नजरअंदाज कर देता। शशि थरूर फ्रांस 24 से बात करते हुए यह बात कही।

डोनाल्ड ट्रंप ने विवादित पोस्ट किया साझा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूढ़िवादी लेखक और रेडियो होस्ट माइकल सैवेज का जन्मसिद्ध नागरिकता के बारे में एक विवादित टेक्स्ट साझा कर के विवाद खड़ा कर दिया है। इसमें सैवेज ने दावा किया कि मौजूदा कानून, प्रवासियों को अपनी गर्भावस्था के नौवें महीने में अमेरिका पहुंचकर स्थानीय कानूनों का फायदा उठाने की अनुमति देता है। माइकल सैवेज का जो बयान ट्रंप ने शेयर किया है, उसमें लिखा है, यहां एक बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है और फिर वे पूरे परिवार को चीन या भारत या दुनिया की किसी और नरक से ले आते हैं। 

भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी दिया करारा जवाब
भारत ने इस विवाद पर आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय ने साझा की गई सामग्री में इस्तेमाल की गई भाषा की आलोचना की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये टिप्पणियां स्पष्ट रूप से अज्ञानतापूर्ण, अनुचित और अभद्र थीं, और उन्होंने कहा कि ये आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं।

pc- news18 hindi, BBC,government.economictimes