COVID-19: लॉकडाउन की आहट, दुनिया के कई देशों में फैला कोराना, स्थिति गंभीर, भारत में बढ़ रहे....
- byShiv
- 22 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। पांच साल पहले 2020 में हिलाकर रख देने वाला कोरोना एक बार फिर से दुनिया को अपने आगोश में ले रहा है। वर्क फ्रॉम होम, मास्क, लॉकडाउन जैसी यादें लोगों को फिर सताने लगी है। इसका कारण यह हैं की दुनिया के कई देशों में कोराना फिर से फैलने लगा है। ऐसे में अब कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन.1 की खबरें सामने आईं है। इसके बाद फिर से लोगोें को चिंता सताने लगी है।
क्या है नया वेरिएंट?
जेएन.1 कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन परिवार का एक सब-वेरिएंट है, जिसे पहली बार अगस्त 2023 में पहचाना गया था। यह वेरिएंट बीए.2.86 से जुड़ा है और वैज्ञानिकों के मुताबिक इसमें तेजी से म्यूटेशन हो रहे हैं, जिससे इसका ट्रांसमिशन रेट भी अधिक है। यानी यह वेरिएंट पहले की तुलना में तेजी से फैलता है।
लक्षण क्या हैं
बहती नाक
सूखी खांसी
बुखार
गले में खराश
सिरदर्द
उल्टी या मितली
दस्त
ठंड लगना
भारत में बढ़ रहे केस
फिलहाल भारत में स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सतर्कता ज़रूरी है। जनवरी 2024 में दिल्ली में जेएन.1 का एक मामला सामने आया था, लेकिन पिछले दो दिनों में 257 नए केस और दो मौतों ने चिंता बढ़ा दी है।
क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?
विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियों की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद ज़रूरी है। जिन लोगों को वैक्सीन और बूस्टर डोज़ लग चुके हैं, उनके लिए यह वायरस गंभीर खतरा नहीं बन रहा।
pc- aaj tak