Credit card: क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरने पर क्या हो सकती हैं जेल, जान ले आप भी

इंटरनेट डेस्क। आज के समय क्रेडिट कार्ड सिर्फ शौक नहीं बल्कि एक जरूरत और कहे तो दिखावा भी बन चुका है। शॉपिंग, ट्रैवल, ऑनलाइन पेमेंट में सब उपयोग कर रहे है। लेकिन कई बार नौकरी छूटने, बिजनेस में नुकसान या मेडिकल इमरजेंसी जैसी वजहों से लोग समय पर बिल नहीं चुका पाते है। ऐसे में सबसे बड़ा डर यही होता है कि कहीं पुलिस केस न हो जाए या जेल न जाना पड़े। बहुत से लोग फोन कॉल, मैसेज और रिकवरी एजेंट के दबाव से घबरा जाते हैं। कई लोगों को लगता है कि बिल नहीं भरता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है। क्या वाकई ऐसा हो सकता है? 

क्या हो सकता हैं
अगर आपने क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुकाया है, तो सिर्फ इसी बात को लेकर पुलिस आपको गिरफ्तार नहीं कर सकती, यह कर्ज का मामला होता है, जिसे कानून में सिविल डिस्प्यूट माना जाता है। अगर लंबे समय तक पैसा नहीं मिलता. तो बैंक सिविल कोर्ट में केस कर सकता है।

हालांकि अगर जांच में यह साबित हो जाए कि आपने जानबूझकर फर्जी दस्तावेज दिए धोखाधड़ी की या शुरुआत से ही भुगतान न करने की नीयत रखी, तो मामला आपराधिक बन सकता है। ऐसे केस में कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी तक की सिचुएशन बन सकती है। यानी डिफॉल्ट पर जेल नहीं लेकिन फ्रॉड किया हो तो फिर इस सिचुएशन में मुश्किल जरूर बढ़ जाती है।

pc- times now