Cricket World Cup 2027: 8 टीमों ने किया विश्वकप 2027 के लिए क्वालीफाई, 2 बार की विश्व कप विजेता हो सकती हैं....
- byShiv
- 22 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट विश्वकप 2027 के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। 2027 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन की कट-ऑफ तारीख 30 सितंबर 2026 तय की है। अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप में कुल 14 टीम भाग लेने वाली हैं। यह विश्व कप 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा।
दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के चलते वर्ल्ड कप का डायरेक्ट क्वालीफिकेशन मिल गया है। फॉर्मेट कुछ ऐसा है कि 2 मेजबानों को डायरेक्ट क्वालीफिकेशन मिलेगा, अगली 8 टीमों का फैसला रैंकिंग के आधार पर होगा, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर वनडे रैंकिंग में जो भी अगली टॉप-8 टीम होंगी, वे क्वालीफाई कर जाएंगी।
8 टीमों ने कर लिया क्वालीफाई
दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अगर 30 सितंबर 2026 तक अफगानिस्तान और बांग्लादेश वनडे रैंकिंग में आठवें और नौवें स्थान पर बनी रहती हैं, तो उन्हें विश्व कप का टिकट मिल जाएगा। ऐसे में 2 बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को डायरेक्ट क्वालीफिकेशन नहीं मिल पाएगा और उसे क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट की चुनौती पार करके विश्व कप में आने का प्रयास करना होगा। आखिरी 4 टीम कौन सी होंगी, उसके लिए कुल 36 टीमों के बीच क्वालीफिकेशन स्टेज साल 2024 से ही शुरू हो चुका है।
pc- india tv hindi






