Crime: 16 वर्ष की लड़की की तेजाब पीने से मौत, मां ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, अब पुलिस बता रही कुछ...

इंटरनेट डेस्क। पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जिसके बारे में जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे। जी हां इस लड़की की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लड़की ने तेजाब पी लिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने यौन उत्पीड़न और जबरन तेजाब पिलाने जैसे गंभीर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

क्या कह रही पुलिस
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस केस में लड़की की मां के बयान आपस में मेल नहीं खाते, जिससे मामला और भी संदिग्ध बन गया है। पुलिस सभी बयानों और सबूतों की बारीकी से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, तीन जुलाई को लड़की की शादी उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले 22 वर्षीय युवक से हुई थी। शादी दोनों परिवारों की सहमति और मौजूदगी में हुई थी और दोनों परिवार दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। 29 अक्टूबर को लड़की को गंभीर हालत में दिल्ली के मौलाना आजाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट में तेजाब पीने की बात दर्ज थी। 

लड़की की मां ने क्या कहा
अब 23 जनवरी को लड़की की मां ने पुलिस थाने में नई शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में आरोप लगाया गया कि लड़की के पति ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और 29 अक्टूबर को जबरन तेजाब पिलाया। पुलिस का कहना है कि लड़की नाबालिग थी, इसलिए यह मामला बेहद गंभीर है। अब पुलिस शादी, उम्र से जुड़े दस्तावेज, मेडिकल रिपोर्ट, पुराने और नए बयानों और परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।

pc- etv bharat