Crime: 15 साल की लड़की को प्यार में फंसाकर बनाए शारीरिक संबंध ; बच्चे के पैदा होते ही रची बड़ी साजिश
- byvarsha
- 09 Mar, 2026
pc: BBC
बिहार के पटना से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एक युवक ने 15 साल की नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने उसका सौदा करने की योजना बनाई। गनीमत रही कि पुलिस की तत्परता के कारण समय पर कार्रवाई करके नवजात बच्चे को इस धर्म संकट से बचा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, पटना के गर्दनीबाग थाना इलाके में 3 मार्च को एक 15 साल की लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस जांच में पता चला कि एक युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस रिश्ते से 15 साल की लड़की प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद युवक ने साजिश रचकर लड़की को किडनैप कर लिया।
कुछ दिनों बाद उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद आरोपियों ने एक डॉक्टर की मदद से बच्चे को बेचने की साज़िश रची। हालांकि, जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे और बच्चे को हत्यारों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर के साथ आरोपी युवक और उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है।





