Crime: तांत्रिक ने बेटी से करवा दिया मां के साथ में ऐसा कांड, जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

इंटरनेट डेस्क। कर्नाटक के तुमकुर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। जब इस बात का पता चला तो लोगों के होश उड़ गए । जानकारी के अनुसार किसी तांत्रिक ने उसे यकीन दिलाया कि उसकी मां ने अपने पिता को मारने के लिए काले जादू का इस्तेमाल किया है। पीड़ित की पहचान 55 साल की पुष्पावती के रूप में हुई है और आरोपी उसकी बेटी सुचित्रा है।
बेटी के साथ रहती थी   

मीडिया रिपोटर्स की माने तो सुचित्रा, तुमकुर में अपने पति के साथ रहती थी। उसने करीब 18 महीने पहले अपने पिता को खो दिया था। उनकी मौत के बाद, उसने एक ज्योतिषी से सलाह ली। तांत्रिक ने कथित तौर पर दावा किया कि उसकी मां ने काला जादू किया था, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। तांत्रिक के दावों पर भरोसा करके, सुचित्रा अपनी मां के घर गई और कथित तौर पर सोते समय तकिए से उनका दम घोंट दिया।
तकिए मुंह दबाकर की मां की हत्या

खबरों की माने तो मां की हत्या के बाद, सुचित्रा ने सीन को ऐसा दिखाने की कोशिश की कि यह सामान्य मौत है। उसने बॉडी को जल्दी से ठिकाने लगाने के लिए अंतिम संस्कार का भी इंतजाम करना शुरू कर दिया। लेकिन, गांव वालों को मौत पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में, सुचित्रा ने कथित तौर पर जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस सुचित्रा के पति से भी पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसे प्लान के बारे में कोई जानकारी थी या नहीं।

pc- aaj tak