Crime: करले की सब्जी ने ली मां की जान, नशेड़ी बेटे ने उतार दिया मौत के घाट

इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां मां ने बेटे की सेहत की चिंता करते हुए करेले की सब्जी बनाई, लेकिन उसे क्या पता था कि यही सब्जी उसकी मौत की वजह बन जाएगी। मामला महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के डोंगरगांव का है, यहां एक बेटे को करेले की सब्जी पर इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी 65 साल की मां को पीट-पीटकर मार डाला।

पुलिस ने पकड़ा आरोपी को
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस ने 37 साल के आरोपी जगदीश पेटकुले को गिरफ्तार कर लिया है। इस बेरहम बेटे के हमले में उसकी 65 साल की मां सुमित्रा की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जगदीश को शराब की बहुत बुरी लत थी, जिसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। वो अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी से भी मारपीट करता था। दो महीने पहले ही उसकी पत्नी इस रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर अपने मायके चली गई थी।

दो महीने से रह रहा था के मां के साथ
पिछले दो महीने से जगदीश अपनी मां के साथ ही रह रहा था, लेकिन उसने शराब पीना नहीं छोड़ा था। वो अक्सर नशे में घर आता और मां से झगड़ा करता था, शुक्रवार, 20 फरवरी को भी जगदीश नशे में धुत होकर घर पहुंचा और मां से खाना मांगा। मां ने बिना कुछ कहे बेटे को खाना परोस दिया, लेकिन थाली में करेले की सब्जी देखकर जगदीश आग-बबूला हो गया, जगदीश ने गुस्से में खाने की थाली फेंक दी वो पहले से ही नशे में था और सीधे अपनी मां पर हमला कर दिया. उसने मां के चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ मुक्के बरसाए और फिर लातों से मारा। मां सुमित्रा वहीं जमीन पर गिर पड़ीं और कुछ ही मिनटों में उन्होंने दम तोड़ दिया।

pc- shutterstock.com