Crime News: दिल्ली में फिर से निर्भया जैसा कांड, चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, रात 2 बजे सड़क पर फेंक हुए फरार

इंटरनेट डेस्क। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से निर्भया जैसा कांड सामने आया है। यहां फिर से हुई इस खौफनाक वारदात ने राजधानी के लोगों को हिला कर रख दिया है। वहीं, दिल्ली पुलिस के सुरक्षा के दावों को भी पोल खुल गई है। घटना का पता चलने पर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों में हड़कंप मचा है।

नांगलोई में हुई वारदात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, महिला एक फैक्ट्री में काम करती है। रात में फैक्ट्री से अपने घर से लिए जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक प्राइवेट बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला को बस में खींच लिया। इसके बाद करीब सात किमी तक बस को दौड़ाते रहे और दोनों ने बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया हैं घटना के दौरान दरिंदों ने यातायात नियमों को ताख पर रखकर स्लीपर बस की खिड़की के शीशों पर काली फिल्म लगाकर ढक दिया था। यही नहीं, सभी खिड़कियों पर पर्दे भी लगाए गए।

सड़क पर फेंककर हुए फरार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़ित महिला के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद दरिंदे रात में करीब दो बजे उसे सड़क पर फेंककर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और ताबड़तोड़ दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी ड्राइवर सुदेश (30) और कंडक्टर अमन (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि 2012 में राजधानी दिल्ली में निर्भया कांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था। जब रात में चलती बस में एक युवती के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी गई थीं।

pc- aaj tak