PM Modi: जीडीपी बूस्ट के बीच पीएम का स्वदेशी मंत्र, जरूरत न हो तो सोना खरीदने से बचें, विदेशों में शादी के बजाय देश में ही शादी करें

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत की पहली तिमाही में जोरदार जीडीपी ग्रोथ को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा तमाम ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद देश की इकोनॉमी तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने देशवासियों को स्वदेशी मंत्र भी दिया।

क्या कहा पीएम ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो  पीएम ने अपील करते हुए कहा कि अगर जरूरत न हो तो सोना खरीदने से बचें और विदेशों में शादी समारोह के बजाय देश में ही शादी करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की ग्रोथ रेट के दमदार आंकड़ें को लेकर तारीफ की है और कहा है कि इस आंकड़े से देश खुशियों से भर गया है।

उन्होंने कहा कि देश ने 7.8 फीसदी की विकास दर हासिल की है और आगे भी हमें इस रफ्तार को बरकरार रखना है। हालांकि पीएम ने निशाना साधते हुए कहा कि भारत के भीतर ही निराशा में डूबे हुए लोग चारों तरफ निराशा फैलाने में भी लगे हुए हैं।

pc- indianexpress.com