Crime News: कांस्टेबल की पत्नी के स्कूल समय से ही थे अवैध संबंध, शादी के बाद बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, लेकिन ड्यूटी से लौट आया पति और फिर....
- byShiv
- 24 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। यूपी के लखनऊ के काकोरी इलाके में दो नौजवानों की हत्या से सनसनी मच गई। इस घटना के बारे में जैसे ही जानकारी सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए। काकोरी इलाके के ही रहने वाले मनोज और रोहित की बीच सड़क पर बेरहमी से गला काटकर हत्या की गई थी। लेकिन जैसे ही मृतक मनोज राजपूत और रोहित राजपूत के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई तो एक नंबर संदिग्ध मिला। वारदात से दो महीने पहले तक इस नंबर से मनोज की रोज़ बात हो रही थी लेकिन बीते दो महीने से मात्र तीन-चार बार ही इस नंबर से बात हुई थी। वहीं एक नंबर ऐसा मिला जिससे मनोज की रोज बात हो रही थी। लोकेशन दोनों की एक ही जगह आ रही थी।
कैसे सुलझा मामला
नया नंबर जिस आईडी पर लिया गया था उसको पुलिस नहीं तलाश पाई लेकिन पुराना नंबर काकोरी की ही अंकिता उर्फ दीपिका का निकला। पुलिस ने अंकिता को पकड़ा तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। अंकिता से मिली जानकारी के बाद उसके पति महेंद्र को पुलिस ने पकड़ा जो यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल महेंद्र है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि अंकिता और मनोज के अवैध संबंध स्कूल के दिनों से ही थे। 2021 में अंकिता की शादी महेंद्र से हुई लेकिन अंकिता के मनोज से संबंध शादी के बाद भी बने रहे।
पति को चल गया था पता
दिसंबर 2024 में अंकिता और मनोज के संबंधो की जानकारी कांस्टेबल पति को हुई तो अंकिता ने पति महेंद्र के साथ ही रहने की बात कही। इसके बाद महेंद्र ने मनोज को रास्ते से हटाने की साजिश शुरू कर दी जिसमें अंकिता भी शामिल रही। साजिश के तहत महेंद्र ने फर्जी आईडी पर दो सिमकार्ड लिए एक अंकिता के पास था और दूसरा महेंद्र के। अंकिता अपने नए सिम से ही मनोज से बात करती थी और उसी सिम से महेंद्र के नए नंबर पर बात करती थी लेकिन बीते दो महीने में लापरवाही के चलते अंकिता ने पुराने नंबर से भी दो-तीन बार मनोज से बात की। बस मनोज की कॉल डिटेल में आया ये नंबर ही खुलासे की वजह बना। वारदात के दिन अंकिता ने कॉल कर मनोज को मिलने के लिए बुलाया था। महेंद्र अपने एक भांजे और दो दोस्तों के सड़क किनारे छिपकर मनोज का इंतजार करने लगा। महेंद्र और उसके साथियों ने मनोज को मौत के घाट उतार दिया, बदकिस्मती देखिए रोहित की जो मनोज के साथ चला आया था महेंद्र सिपाही था और जानता था कि कत्ल के चश्मदीद को जिंदा नहीं छोड़ना है इसलिए उसने बेगुनाह रोहित को भी मार डाला।
pc- Hindstan






