Crime News: बर्थ डे पार्टी में खिलाया नशीला पिज्जा, फिर दोस्त ने किया मेडिकल छात्रा के साथ रेप...घंटो तक बेड पर ही...होश आया तो फिर...

इंटरनेट डेस्क। झारखंड की राजधानी रांची में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हैरान कर देगा। यहां बर्थडे पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर मास्टर इन डेंटल सर्जरी की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना लालपुर थाना क्षेत्र के गोकुल वाटिका अपार्टमेंट की बताई जा रही हैं। पीड़िता बरियातू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करती है।

पार्टी में हुआ कांड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता छात्रा की शिकायत के अनुसार वह रांची के हरमू के रहने वाले अपने मित्र ओली की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थी। उसे बताया गया था कि पार्टी में अन्य लड़किया भी शामिल होंगी, लेकिन छात्रा वहां पहुंची तो वहां पर ओली के चार दोस्त ही मौजूद थे। रात करीब 8.00 बजे केक काटा गया। केक खाने के बाद छात्रा को सुस्ती महसूस होने लगी और उसे तेज भूख लगी। इस पर उसे वहां मौजूद ओली के दोस्तों ने खाने को पिज्जा दिया। पिज्जा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसे नशा महसूस हुआ।

नशीला पिज्जा खिलाने के बाद दरिंदगी
इसके बाद वह फ्लैट के कमरे में आराम करने चली गई। इसी दौरान ओली का दोस्त दानिश कमरे में आया और दरवाजा बंद कर लिया। नशे की हालत में होने के कारण छात्रा विरोध नहीं कर सकी और दानिश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सुबह होश आने पर छात्रा ने खुद को घायल अवस्था में पाया और अपनी सहेली को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे लालपुर स्थित आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना लालपुर  पुलिस को दी गई जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
pc- aaj tak