Crime news: IRS अधिकारी की बेटी के हत्यारे ने किए कई खुलासे, रॉड से किए सिर में कई वार, घायल अवस्था में किया रेप
- byShiv
- 24 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के अमर कॉलोनी के कैलाश हिल्स में आईआरएस अधिकारी की 22 साल की बेटी की हत्या के मुख्य आरोपी ने पुलिस पूछताछ में रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि उसका टारगेट ब्यूरोक्रेट के घर से रकम और जूलरी चोरी करना था। लड़की ने विरोध किया तो लैंप की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। वह अचेत होकर फर्श पर गिर पड़ी। शरीर की हरकत भी बंद हो गई। इसके बाद उसने फर्श पर ढेर हो चुकी लड़की से दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर किए थे वार
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपी का दावा है कि अगर लड़की रकम जूलरी ले जाने के लिए लॉकर खोल देती तो वह न हमला करता और न ही मर्डर-दुष्कर्म को अंजाम देता। यह सब अचानक हो गया। विरोध करने पर सिर पर लैंप की रॉड से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी होकर फर्श पर अचेत होकर गिर पड़ी। सिर से बहता खून कमरे में फैल रहा था, वह तब भी रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार करता रहा। इसके बाद उसका जानवर जागा और वह बेहोश लड़की से दुष्कर्म करता रहा। उसकी दरिंदगी यहीं खत्म नहीं हुई। वह छात्रा को पैरों से पकड़कर घसीटते हुए लॉकर वाले रूम तक ले गया। बार-बार उसकी उंगलियों को डिजिटल लॉक पर लगाता रहा, लेकिन लड़की के शरीर में खून का फ्लो रुक चुका था। नतीजतन उंगलियां बार-बार लगाने के बावजूद लॉक नहीं खुला।
ले गया ये सामान
इसके बाद उसने पेचकस से लॉकर तोड़ा और करीब ढाई लाख कैश और लाखों की जूलरी बैग में भर लिया। खून से सने कपड़े बदले और बाहर निकल गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि चार दिन की रिमांड में आरोपी से और भी पूछताछ की जाएगी। इस दौरान अभी तक की बातों को वेरिफाई किया जाएगा। इसलिए आरोपी की हर बात पर भरोसा नहीं किया जा रहा।
PC- navbharat




