Crime News: इलाज के बहाने तांत्रिक महिला के प्राइवेट पार्ट पर घुमाने लगा हाथ, उसके बाद 7 महीने की गर्भवती से किया दुष्कर्म, धमकी देकर एक बार नहीं कई बार...
- byShiv
- 02 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों को होश उड़े पड़े है। जी हां यहां 7 महीने की गर्भवती महिला के साथ ढोंगी तांत्रिक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिला इलाज के लिए आरोपी तांत्रिक के पास पहुंची थी, महिला को अक्सर चक्कर आता था, उसने कई डॉक्टरों से दिखाया था, इसके बावजूद कोई राहत नहीं मिली। इसी बीच गांव के लोगों ने आरोपी तांत्रिक से मिलने की सलाह दी।
मदद के लिए पहुंची थी
जानकारी के अनुसार महिला को उम्मीद थी कि शायद तांत्रिक उसकी कुछ मदद कर सके, 29 जून को पति के साथ पीड़िता काजल तांत्रिक के घर पहुंची, शुरुआत में तांत्रिक ने आश्वासन दिया कि पूजा-पाठ और तंत्र से सब ठीक कर देंगे, बाद में उसने महिला के साथ इलाज के बहाने दुष्कर्म किया। पहले ही दिन तांत्रिक ने उसके पति को कमरे के बाहर बैठने को कहा और काजल को अंदर बुलाकर उसके कपड़े उतारने लगा। काजल ने विरोध किया तो उसने कहा कि यही इलाज की प्रक्रिया है। आगे आरोपी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया।
महिला ने किया विरोध
जानकारी के अनुसार जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी, काजल डर के मारे चुप रही और घर लौट आई, अगले दिन भी पति के कहने पर काजल फिर तांत्रिक के पास गई, वहां फिर वही दरिंदगी दोहराई गई, इस बार दुष्कर्म के दौरान पेट में दर्द उठा और फिर काजल ने हिम्मत जुटाकर सारी बातें पति को बता दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
pc- aaj tak