Crime News: बहन के थे किसी और के साथ में अनैतिक संबंध, भाई ने मारकर किए आरी से टुकड़े, झील में मिले इस हाल में

इंटरनेट डेस्क। तेलंगाना में रंगा रेड्डी जिले के बटासिंगाराम में अनैतिक संबंध के शक और प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर एक भाई ने अपनी बहन की हत्या करके उसके शव के टुकड़े झील में फेंक दिए। जब इस कांड का खुलासा हुआ तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में 32 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पड़ताल जारी है। पुलिस ने आरोपी की पहचान पप्पू राम के रूप में की है।

क्या था मामला
बीते 28 फरवरी को, पप्पू राम ने ही पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें कहा गया था कि उसकी बहन बटासिंगाराम में एक जनरल स्टोर से लापता हो गई है। दरअसल, पीड़िता कुछ समय पहले पति के निधन के बाद से अपने भाई के पास ही रह रही थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि भाई को आशंका थी कि उसकी बहन का किसी गैर मर्द के साथ अनैतिक संबंध है। इसी बात से नाराज होकर उसने अपनी बहन की हत्या कर दी और खुद ही मिसिंग कम्पलेन लिखवाने थाने पहुंच गया। जांच के बाद हत्या के आरोप में भाई को अरेस्ट कर लिया गया।

बाथरूम में छिपा दिया था
इस मामले में तेलंगाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पिछले महीने हुए विवाद में महिला को डंडे से मार दिया था, इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने बॉडी को बाथरूम में छिपाकर रखा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के अगले दिन आरोपी एक अन्य साथी की मदद से 40 साल की महिला के शव को एक झील के पास ले गया और वहां उसने आरी से शव के टुकड़े किए। उसने पैर काटे और फिर शरीर के अंगों को काट-काटकर पानी में फेंक दिया। पुलिस ने ये भी बताया कि आरोपी और महिला ने साझे में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी। महिला अपने भाग का ट्रांसफर करवाना चाहती थी जबकि आरोपी इसके लिए तैयार नहीं था। तेलंगाना पुलिस को महिला के लापता होने पर उसे खोजने की कोशिश के दौरान उसके शव के अंग झील से बरामद किए गए।

pc- mediahelpingmedia.org