Crime News: तंत्र मंत्र करते करते तांत्रिक ने विदेश महिला के साथ बनाए संबंध, पति को भेज दिया बोध गया और फिर....
- byShiv
- 20 Mar, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश से धर्मशाला में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के धर्मशाला में एक अमेरिकी महिला को हवस का शिकार बनाया गया है। दरअसल इस धर्मशाला के एक धर्मगुरु पर विदेशी महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। इस दौरान विदेशी महिला ने धर्मगुरु पर मानसिक, सामाजिक और यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर विदेशी महिला मामला दर्ज कराने पुलिस स्टेशन पहुंची।
पुलिस क्या कह रही
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अब इस मामले को लेकर पुलिस का कहना हैं कि ये घटना कुछ महीने पहले की है, लेकिन इस बारे में उनको पीड़िता ने अभी जानकारी दी है। वहीं अब पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है और मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि धर्मशाला से अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारी ने कहा कि संदिग्ध से पूछताछ जरूर की जाएगी।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़, यह घटना 2 नवंबर 2024 की बताई जा रही है। पीड़िता ने बताया कि उस समय वो बीमार थी और उसका पति बोधगया में था। उसने बताया कि वो मैक्लोडगंज में तंत्र विद्या के जरिए स्वास्थ्य लाभ ले रही थी। इसी दौरान, जिस व्यक्ति से वो स्वास्थ्य लाभ ले रही थी, उसने उसकी बीमारी का फायदा उठाकर उसके साथ गलत काम किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अपने पति के कहने पर ही धर्मगुरु से मिली थी।
pc- bhaskar






