Crime News: महिला के साथ किया रेप, कर दिया गर्भवती, फिर अश्लील फोटों भेज दिए पति और परिवार को...

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। जी हां टीम ने 5 साल से फरार चल रहे यौन शोषण के आरोपी सुमित मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है, 34 वर्षीय सुमित मिश्रा पर 2021 में एक युवती के साथ बलात्कार करने, उसे गर्भवती करने और उसके अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया व परिवार को भेजकर डराने-धमकाने का गंभीर आरोप है।

दिया था वारदात को अंजाम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस खौफनाक दास्तां की शुरुआत 7 मार्च 2021 को हुई थी, दिल्ली के एक मोहल्ला क्लीनिक में काम करने वाली स्नातक पास पीड़िता सिविल डिफेंस की नौकरी के लिए फॉर्म भरने सुमित मिश्रा की दुकान पर गई थी, मदद के बहाने सुमित ने पीड़िता का मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में कागजात देने के बहाने उसे बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, आरोपी ने न केवल पीड़िता की अस्मत लूटी, बल्कि वह गर्भवती भी हो गई, दरिंदगी की हदें तब पार हो गईं जब सुमित ने पीड़िता के अश्लील वीडियो बना लिए और उन्हें पीड़िता के पिता, भाई और अन्य परिजनों को भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

भगोड़ा था घोषित
पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आया तो तीस हजारी कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच के मुताबिक, हाल ही में हेड कांस्टेबल सवाई सिंह को सुमित के ठिकाने के बारे में एक गुप्त सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर मंगेश त्यागी और रॉबिन त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुमित की हर हरकत पर तकनीकी और मानवीय निगरानी रखनी शुरू की। 9 जनवरी 2026 को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार के बाहरी इलाके में छापा मारा, लेकिन वहां भी वह अपने स्थानीय साथियों की मदद से भागने में सफल रहा. हालांकि, इस बार क्राइम ब्रांच की टीम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा, लगातार पीछा करने और घेराबंदी करने के बाद, आखिरकार 10 जनवरी 2026 को उसे बाहरी दिल्ली के इलाके से धर दबोचा गया।

pc- minutemirror.com.pk