Crime: अहमदाबाद-गोरखपुर चलती एक्सप्रेस में युवती के साथ हो गया वो वाला कांड, टीटीई ने भरोसे में लेकर खुद की कैबिन को बना दिया...
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। ट्रेन में यात्रा कर रही एक युवती के साथ में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है और वो भी एक टीटीई के द्वारा। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़ गए है। जी हां अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में युवती को सीट दिलाने का झांसा देकर टीटीई ने दुष्कर्म किया। यह घटना रविवार को एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में इंदारा व देवरिया के बीच हुई।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता के शोर मचाने और डायल 112 पर सूचना देने पर आरोपित टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर पीड़िता ने जीआरपी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपित की तलाश में जीआरपी की टीम छापेमारी कर रही है। मऊ जिले की रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रही है। रविवार को वह मऊ स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुई थी। टिकट न होने की वजह से एसी कोच में खड़ी थी।
ट्रेन में मिला टीटीई
इंदारा के पास टीटीई राहुल कुमार युवती को मिला। सीट दिलाने का भरोसा देकर एसी प्रथम श्रेणी के कोच में ले गए। अपने केबिन में बैठाने के बाद अंदर से बंद कर दिया। आरोप है कि टीटीई ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने और डायल 112 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी देने पर आरोपित देवरिया रेलवे स्टेशन पर उतरकर फरार हो गया।
pc- amar ujala





