Crime: पत्नी के हाथ पर गुदा था 'G' का टैटू, पति बार बार पूछकर करता था झगड़ा, फिर एक दिन कर ही दिया...
- byShiv
- 24 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। यहां एक 48 साल के पति ने अपने से 24 साल छोटी पत्नी को सिर्फ इसलिए मार डाला, क्योंकि उसे शक था कि उसकी बीवी की जिंदगी में कोई और शख्स है। पति को यह शक था की उसकी पत्नी ने उसी शख्स के नाम का टैटू भी अपने हाथों में गुदा रखा है। पत्नी के हाथ पर जी लिखा था, इसी को लेकर पति को सफाई भी दी थी।
पत्नी ने दी थी सफाई
मीडिया रिपाटर्स की माने तो पत्नी ने पति को बताया कि वो किसके नाम का टेटू है। फिर भी पति के मन में शक बरकरार रहा, वो शराब पीकर जब भी घर आता, बस यही बात पूछता- ये जी कौन है? फिर एक दिन अचानक गुस्से में उसने पत्नी का मर्डर ही कर डाला। जानकारी के मुताबिक, 48 साल का प्रदीप मिश्रा पेशे से ऑटो ड्राइवर है। बताया जाता है कि वो आपराधिक मानसिकता वाला व्यक्ति भी है।
बहन के घर आया था
खबरों की माने तो 19 दिसंबर को प्रदीप अपनी बहन के घर चंदवक (जौनपुर ) आया हुआ था, वहां उसकी पत्नी लक्ष्मी भी थी, उसने पत्नी से फिर से एक बार वही सवाल पूछा- एक हाथ में मेरे और तुम्हारे नाम का टैटू है तो दूसरे हाथ में किसका नाम गुदवा रखा है? जी से किसका नाम है? पति फिर से यही सवाल किया तो इस बार लक्ष्मी बिफर गई और चिल्लाते हुए बोली कि जी फॉर गुड्डू जो कि तुम्हारा घर का नाम है, लेकिन प्रदीप नहीं माना. और पति-पत्नी के बीच झगड़ा जारी हो गया। प्रदीप की बहन ने हस्तक्षेप किया और झगड़ा शांत कराया, प्रदीप ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि झगड़ा खत्म होने के बाद मैंने अपनी पत्नी को चाय पिलाने के बहाने रात 11 बजे बाहर ले गया, रास्ते में ही पत्नी को जान से मार डालने का मैंने प्लान बना लिया था. रास्ते में दानगंज के पास ऑटो रोक कर मफलर से पहले मैंने लक्ष्मी की हत्या की और फिर सीमेंटेड पत्थर से उसका सर कूच दिया और चेहरा बिगाड़ दिया ताकि पहचान ना हो पाए।
pc- tv9





