Crime: जादू-टोना और संदेह, इस चक्कर में हो गया खूनी खेल, धड़ से अलग कर दी महिला और पुरुष की गर्दन

इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश में सिंगरौली जिले के अतरवां गांव में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। खबरों की माने तो यहां  जादू-टोना के संदेह पर एक महिला और एक पुरुष की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार की अलसुबह हुई इस वारदात की जघन्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आरोपित ने मरने वालों के सिर धड़ से अलग कर दिए।

जादू-टोना के चक्कर में हो गया कांड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान बीच-बचाव का प्रयास करने पहुंचे दो अन्य लोगों पर भी आरोपित ने संघातिक वार किए, जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम अतरवां स्थित बैरिहवां टोला में रहने वाले छत्रपति सिंह ने पड़ौस में ही रहने वाले कमल नारायण सिंह और फूलकली सिंह की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपित ने दोनों की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर, दोनों के धड़ सिर से अलग कर दिए। इस दौरान बीच बचाव के लिए लिए पहुंचे रामसुजान सिंह और सुमित्रा सिंह पर भी उसने कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया।

सुबह के समय हुई घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना गुरुवार की सुबह चार बजे हुई बताई जा रही है। जिस जगह इस वारदात को अंजाम दिया गया, वहां पास में ही नारियल और कुछ अन्य पूजन सामग्री भी पड़ी पाई गई। पुलिस के अनुसार आरोपित, कमल नारायण और फूलकली पर जादू-टोना करने-कराने का संदेह करता था। खास बात यह है कि आरोपित, मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार भी हैं।

pc- aaj tak