DA Hike: दिवाली से पहले कर्मचारियों को तोहफा, यहां बढ़ा डीए, जाने अब कितना प्रतिशत हुआ
- byShiv
- 12 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दीपावली एक बड़ा त्योहार होता हैं और हर किसी को इस त्योहार का इंतजार होता है। ऐसे में सरकारी कर्मचारी भी इस त्योहार का इंतजार दोगुनी स्पीड से कर रहे है। उन्हें डीए बढ़ने की उम्मीद रहती है। ऐसे में इस त्योहार से पहले एक राज्य की सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। ये तोहफा तेलंगाना के कर्मचारियों को मिला है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) में 3.64 प्रतिशत और 2.73 प्रतिशत की दो बढ़ोतरी को मंजूरी देकर बड़ी सौगात दी है।
तेलंगाना सरकार की ओर से कर्मचारियों के डीए के बकाए का भुगतान अलग-अलग कैटगेरी के हिसाब से तय किया गया है। कर्मचारियों को उनकी सेवा और पेंशन योजना के अनुसार ही राशि का भुगतान किया जाएगा।
ऐसे में अब केंद्रीय कर्मचारियों को भी अपने डीए के बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही राजस्थान सरकार के कर्मचारी भी उम्मीद लगाए बैठे हैं की केंद्र सरकार की घोषणा हो जाए तो प्रदेश में भी इसकी घोषणा हो जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को दीपावली बोनस का भी इंतजार है।
pc- thehansindia.com






